हर घर तिरंगा अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

रीवा 02 अगस्त 2022. जिले भर में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल तथा कालेज के विद्यार्थी रैली एवं प्रभात फेरियां निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस क्रम में हायर सेकण्डरी स्कूल अजगरहा में तिरंगा रैली निकाली गई। स्कूल के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर गांव का भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों के साथ आमजनता को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *