विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामयज्ञ में किया पूजन अर्चन

रीवा 24 अप्रैल 2022. देवतालाब में सरदार पटेल महाविद्यालय के समीप 25 कुण्डीय श्री राममहायज्ञ का आयोजन 23 से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध संत एवं अनत विभूति स्वामी सनकादिक महाराज द्वारा इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने यज्ञ मण्डप में सपत्नीक विधिवत पूजन-अर्चन किया। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  राहुल गौतम तथा  विनोद शुक्ला ने भी सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सनकादिक महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष श्री रामयज्ञ स्थल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा तथा पुराणों के पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, श्री मन्नू गुप्ता, शिवपूजन शुक्ला स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *