ऊर्जा मंत्री ने घाट निर्माण कार्य का अवलोकन किया
रीवा 20 अप्रैल 2016.
प्रदेश के ऊर्जा,खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीहर नदी के किनारे छोटी पुल के नीचे बार्ड नं.6 का भ्रमण कर घाट के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। जनसहयोग से निर्मित कराये जा रहे घाट के निर्माण की प्रगति के बारे में उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपेंद्र पाण्डे और इंजीनियर्स एपी शुक्ला व सुधीर गर्ग से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ हो। उन्होंने कहा कि कार्य को शीघ्र पूरा करें जिससे इसका शुभारंभ कर आम जनता को इसे लोकार्पित किया जा सके।
Facebook Comments Box

