मुख्यमंत्री के रीवा आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

रीवा 04 अक्टूबर 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज 4 अक्टूबर को दोपहर वायुयान द्वारा रीवा आगमन हुआ। चोरहटा हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी का सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने हवाई पट्टी पर उपस्थित लोगों से मुलाकात की तदुपरांत श्री चौहान चोरहटा हवाई पट्टी से हेलीकाप्टर द्वारा सिंगरौली जिले में कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये रवाना हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *