डॉक्टर फॉर यू द्वारा जिला अस्पताल को प्रदान की गई एंबुलेंस

रीवा 10 सितम्बर 2021. डॉक्टर फॉर यू एक अखिल भारतीय मानवीय संगठन है। इस संगठन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। कोरोना संकटकाल में भी संगठन द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है जो लोगों के लिये काफी मददगार साबित हुई है। डॉक्टर फॉर यू संगठन द्वारा एक एंबुलेंस कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल बिछिया को प्रदान की गई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की उपस्थिति में एंबुलेंस जिला अस्पताल को सौंपी गई। इस संबंध में विन्ध्य व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया कि इससे पहले भी अस्पतालों के लिए एक सौ नग ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराएं गए गये हैं। डॉक्टर फॉर यू स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिये लगातार प्रयासरत है जो सराहनीय है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. केपी गुप्ता डॉक्टर फॉर यू के अध्यक्ष रजत जैन, संदीपन, अजहर खान, समाजसेवी कमलेश सचदेव, अमित ठारवानी, सुधांशु पाठक, मनीष गहोई, प्रकाश सोनी, चिंटू, इसरार खान, गुले अंसार व जिला अस्पताल के डॉक्टर व नर्स उपस्थित रहीं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *