आक्सफोर्ड स्कूल जिउला में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया वृक्षारोपण

 

रीवा 05 सितम्बर 2021. आक्सफोर्ड फाउंडेशन स्कूल संचालन समिति एवं सामाजिक संगठन अविराज टीम के संयुक्त तत्वाधान में आक्सफोर्ड स्कूल जिउला के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षों से ही धरती का श्रृंगार होता है। यह हमें प्राणवायु देते है अत: हमें वर्तमान के साथ अपनी आने वाली पीढ़ी के लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि वृक्षारोपण कर इन्हें संरक्षित रखें। अपने घर के आसपास, खाली जगहों में तथा सभी संस्थानों के परिसर में वृक्ष लगाकर रीवा को हराभरा बनाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर श्री व्यंकटेश पाण्डेय,, अविराज, अभिषेक सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *