मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया माता अहिल्याबाई की जयंती पर शत-शत नमन

व्याख्यानमाला का आयोजन सोमवार को

भोपाल : रविवार, मई 30, 2021

 

संस्कृति पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत-शत नमन किया है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि माता अहिल्या एक सफल शासिका, कर्मयोगिनी, राजयोगिनी, कुशल नेतृत्वकर्ता और श्रेष्ठ प्रबंधिका थी। उन्होंने समाज परिवर्तन के कई आयामों को नेतृत्व देने के साथ मातृशक्ति की उन्नति के द्वार खोले। माता अहिल्या हमारी प्रेरणा का आधार हैं। सुश्री ठाकुर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि मध्यप्रदेश की हर बेटी को माता अहिल्या जैसे सद्गुणों से पूर्ण करें ताकि वे जगत गुरु भारत की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सकें।

सुश्री ठाकुर ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर सोमवार, 31 मई 2021 को सुबह 11 बजे व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ लेखक श्री वसंत निरगुने, माता अहिल्या के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालेंगे। संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला का प्रसारण शौर्य स्मारक म्यूजियम और रेडियो आजाद हिंद के फेसबुक पेज पर तथा एमपी ट्राईबल म्यूजियम और एमपी कल्चर डिपार्टमेंट के यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *