मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के शुभारंभ संबंधी प्रचार का वाहन शहर में घूमेगा

reewa-31-3-2016-b.-jgp

आगामी 3 अप्रैल को मुकुन्दपुर  टाइगर सफारी के शुभारंभ संबंधी प्रचार के  वाहन को महापौर ममता गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त प्रचार वाहन शहर में आगामी तीन दिन घूमकर लोगों को तत्संबंध में जानकारी देगा तथा आयोजन स्थल पहुँचने की अपील करेगा। प्रचार वाहन रवाना किये जाते समय नगरपालिक निगम के अध्यक्ष सतीश सोनी जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी. त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि रीवा विवेक दुबे सहित पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box