विधानसभा अध्यक्ष ने सांसद रीवा से की सौजन्य भेंट

रीवा 02 अप्रैल 2021. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम आज प्रात: सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र के आवास पहुंचे जहां सांसद ने उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सांसद श्री मिश्र के शासकीय आवास में स्वल्पाहार लिया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को भोजन कराकर रिश्तों में मिठास घोली। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box