दीनदयाल अन्त्योदय रसोई का हुआ शुभारंभ – दस रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन

रीवा 27 जनवरी 2021. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 के अवसर पर दीनदयाल रसोई द्वितीय चरण अन्तर्गत रसोई केन्द्र का शुभारंभ सांसद जनार्दन मिश्र एवं पूर्व मंत्री तथा रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। जिला अस्पताल के सामने महामृत्युंजय काम्पलेक्स में स्थापित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई में हितग्राहियों को दस रूपये में भरपेट भोजन मिलेगा। रसोई केन्द्र का संचालन निर्मला ज्योति महिला मंडल समिति द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, कलेक्टर इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा ने रसोई केन्द्र में भोजन ग्रहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *