विधायक निधि से निर्मित ओपन जिम का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया लोकार्पण

रीवा. 17 जनवरी 2021. शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित मंगल पांडे पार्क में 8 लाख 76 हजार 740 रुपये की लागत से निर्मित ओपन जिम का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकार्पण किया। यह ओपन जिम विधायक रीवा की निधि से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित कराया गया है।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही पार्कों में ओपन जिम भी बनाए जा रहे हैं। इन ओपन जिम का उपयोग कर लोग अपने शरीर को स्वस्थ्य, चुस्त-दुरुस्त रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन ओपन जिम की महत्ता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि अनियमित दिनचर्या और खान-पान से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता। श्री शुक्ल ने अपेक्षा की है कि मोहल्लेवासी इस ओपन जिम का सदुपयोग करेंगे तथा इसकी सुरक्षा और रख-रखाव की जिम्मेदारी का निर्वहन भी करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, केशव पांडे, शिवेंद्र सिंह, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, विमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box