स्वतंत्रता दिवस पर शहीद दीपक सिंह के परिजनों को किया गया सम्मानित

रीवा 15 अगस्त 2020. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाल ही में शहीद हुए रीवा जिले के ग्राम फरेदा के सपूत दीपक सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। रायपुर कर्चुलियान के एसडीएम एके सिंह ने ग्राम फरेदा में शहीद दीपक सिंह के घर जाकर उनके पिता श्री गजराज सिंह गहरवार एवं भाई श्री प्रकाश सिंह गहरवार को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्वतंत्रता दिवस संदेश में शहीद दीपक सिंह की शहादत का गर्व के साथ उल्लेख किया। रीवा के रणबांकुरे दीपक सिंह ने लद्दाख में दुश्मनों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करके सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत को स्वतंत्रता दिवस पर नमन किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *