उप संचालक जनसंपर्क को दी गयी भावभीनी विदाई

रीवा 15 मई 2020. संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा में पदस्थ उप संचालक लक्ष्मण सिंह का स्थानांतरण जनसंपर्क संचालनालय भोपाल होने पर रीवा कार्यालय द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर उप संचालक श्री सिंह ने कहा कि संभागीय कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आपसी सामंजस्य के साथ विभागीय कार्य को संपादित करने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। सभी ने सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन भी किया। उन्होंने कहा कि रीवा पदस्थापना की यादें उनके मानस पटल पर अविस्मरणीय रहेंगी। इस अवसर पर कार्यालयीन स्टाफ द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उप संचालक को विदाई दी गयी। विदाई समारोह में जनसंपर्क अधिकारी उमेश तिवारी, डॉ. शिवप्रसन्न शुक्ल, अरूण कुमार मिश्र, रामलाल पाल, रामानुज वर्मा, श्रवण श्रीवास्तव, बुद्धसेन त्रिपाठी, कामता प्रसाद नापित, प्रताप सिंह अहिरवार, राजू कोल, बब्बू लाल पनिका, अखिलेश कुशवाहा, पिन्टू कोल, रामदीन साकेत उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box