कुशल एवं अद्र्धकुशल श्रमिकों की वेतन दरें निर्धारित

रीवा 08 मई 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा कुशल, अद्र्धकुशल एवं अकुशल श्रमिकों की वेतन की दरें निर्धारित की गयी हैं। उपरोक्त दरें शासकीय विभागों में कार्यरत मासिक, दैनिक, अंशकालिक एवं श्रमिकों के लिए निर्धारित की गयी हैं। उपरोक्त दरें एक अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक प्रभावशील रहेंगी।
कलेक्टर ने बताया कि कुशल श्रमिकों का मूल वेतन, परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सहित प्रति माह कुल वेतन 10510 रूपये एवं प्रतिदिन 404 रूपये के मान से निर्धारित किया गया है। उच्च कुशल श्रमिकों के लिए प्रतिमाह 11810 रूपये एवं प्रतिदिन 454 रूपये के मान से, अद्र्धकुशल श्रमिकों के लिए 8275 रूपये प्रतिमाह एवं 318 रूपये प्रतिदिन के मान से निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य में नियोजित अकुशल श्रमिकों के लिए 6640 रूपये प्रतिमाह एवं 221 रूपये प्रतिदिन के मान से निर्धारित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *