सभी निर्देश राजभाषा हिन्दी में जारी करें : मंत्री श्री पटेल

अप्रैल 28, 2020

 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिये है कि समस्त विभागीय निर्देश राजभाषा हिन्दी में जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में विभाग के उद्देश्य एवं महत्व को दृष्टिगत रखते हुए समस्त योजनाएँ किसानों के कल्याण को लक्षित कर तैयार की जाती है। किसानों से संबंधित जारी होने वाले समस्त विभागीय दिशा-निर्देश एवं पत्राचार सरलीकृत रूप में राजभाषा हिन्दी में ही जारी करें। श्री पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *