प्रदेश में प्रतिदिन बनने लगे 12 हजार पीपीई किट्स
रीवा 27 अप्रैल 2020. प्रदेश के कोरोना से जंग लड़ने कोरोना योद्धाओं के लिये पीपीई किट्स सरप्लस में उपलब्ध है। आज की स्थिति में प्रदेश में प्रतिदिन 10 हजार पीपीई किट्स की आवश्यकता है जबकि प्रतिदिन 12 हजार किट्स बनाई जा रही है। प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास केन्द्र श्री कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख किट निर्मित कर प्रदाय किये जा चुके हैं। इसमें से इंदौर और भोपाल में लगभग 75-75 हजार किट भेजे गये है। भोपाल से अन्य जिलों को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर में दानदाता बड़ी संख्या में पीपीई किट प्रदाय करने के लिये सामने आ रहे हैं। भोपाल और इंदौर में लगभग 40 हजार किट अभी स्टॉक में उपलब्ध है और आवश्यकतानुसार जिलों में भेजे जा रहे हैं।
Facebook Comments Box