राजेंद्र शुक्ल ने माँँ भगवती से सभी के कल्याण की प्रार्थना की

22 अप्रैल रीवा.

रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा के रानी तालाब में स्थित मां भगवती काली मां के दर्शन कर रीवा ,प्रदेश ,देश तथा समस्त विश्व के कल्याण की कामना की और  मां भगवती से प्रार्थना की कि मां भगवती कोरोना जैसी महामारी से सभी की रक्षा करें ।ज्ञात हो कि रीवा एक धर्म नगरी है जहां भगवान महामृत्युंजय ,चिरहुला नाथ स्वामी हनुमान जी तथा मां भगवती रानी तालाब वाली विराजित हैं जिन पर लोगों की अपार श्रद्धा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *