अमरकंटक ताप विद्युत गृह बना दूसरे नम्बर का राष्ट्रीय विद्युत गृह

अप्रैल 18, 2020

 

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए ज़ारी सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृहों की सूची में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह (चचाई) ने 91.68% का संयंत्र भार घटक दर्ज़ करते हुये देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस ताप विद्युत गृह ने गत वर्ष प्राप्त सातवें स्थान से इस वर्ष द्वितीय स्थान पर छलांग लगाते हुये अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है। 

कंपनी के अध्‍यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) श्री मोहम्मद सुलेमान ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर कंपनी के समस्त कार्मिकों को बधाई दी है। प्रबंध संचालक श्री पी.ए.आर. बेण्डे ने कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी विद्युत उत्पादन में लगे कंपनी के कार्मिकों के योगदान को सराहा एवं उन्हें सुरक्षा मानकों को निरंतर अपनाते हुए कार्यरत रहने को कहा। इससे संक्रमणकाल में कंपनी द्वारा विद्युत उत्पादन निर्बाध रूप से बरकरार रखने में मदद होगी। 

Facebook Comments Box