प्रदेश के साथ विन्ध्य पुनः विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भोपाल 20 मार्च 2020 . आज कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से बहुमत न होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पुनः भाजपा सरकार बनाने जा रही है उसी तारतम्य मे आज भोपाल भाजपा कार्यालय मे विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। आगे एक दो दिन मे भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए अपना नेता चुनकर सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को पत्र सौपेगी। आज के पूरे घटनाक्रम मे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर जनविरोधी कांग्रेस की सरकार अपने ही कर्मों से गिर गई है। सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मिलेगी और पन्द्रह महीने से जो प्रदेश का विकास कार्य रुक गया था वह पुनः तेज गति से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य का भी जो विकास कार्य रुक गया था वह पुनः तेज गति से प्रारंभ होगा और जन आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *