बीजेपी के विधायक खेल रहे क्रिकेट तो कांग्रेस के लुकाछिपी

भोपाल 18 मार्च. मध्यप्रदेश मे सरकार को लेकर भाजपा और कांग्रेस मे शह और मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस  सरकार जो कमलनाथ की अगुवाई मे चल रही है उसके कुछ विधायक पूर्व कांग्रेस नेता ज्योंतिरादित्य जो वर्तमान भाजपा नेता हो चुके हैं उनके नेतृत्व मे पार्टी से वगावत करके भाजपा मे आने के लिए आतुर हैं । यह विधायक बंगलूरू मे एक रिसार्ट मे अलग थलग बंधक की तरह रह रहे हैं ।यह न त़ अपने पूर्व सहयोगियों के साथ मिल रहे हैं और न ही मिलने दिया जा रहा है । वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक भी मध्यप्रदेश के एक रिसार्ट मे ठहरे हैं लेकिन वो यहां हंसी खुशी क्रिकेट खेलते हुए अपना समय काट रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों के बागी होने से जहां सरकार अल्पमत मे है वहीं सरकार रूठे विधायकों को मनाने और भाजपा के कुछ विधायकों को पटाने के प्रयास से बहुमत मे होने का दावा कर रही है। कांग्रेस के विधायक जहां लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं वहीं भाजपा के विंदास क्रिकेट खेल रहे हैं। आगे भी कुछ ऐसा ही लगता है कि भाजपा सरकार मे आकर बैटिंग करेगी और कांग्रेस कहीं लुकते छिपते अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *