राज्यपाल श्री लालजी टंडन कल रीवा आयेंगे

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

रीवा 27 जनवरी 2020. राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन के मुख्य अतिथ्य में आज 28 जनवरी को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा का 8वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। राज्यपाल श्री टण्डन 28 जनवरी को भोपाल से स्टेट प्लेन द्वारा प्रात: 10.40 बजे रीवा हवाई पट्टी पहुंचेंगे तथा प्रात: 11 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आयेंगे। राज्यपाल प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 1.20 बजे तक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे तदुपरांत हवाई पट्टी चोरहटा के लिये रवाना हो जायेंगे। राज्यपाल श्री टण्डन अपरान्ह 1.40 बजे शासकीय वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थित होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *