अयोध्या राम मंदिर फैसले का स्वागत अभिनंदन – राजेन्द्र शुक्ल

रीवा विधायक पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल ने  अयोध्या रामजन्मभूमि पर आये फैसले पर कहा कि, अयोध्या राम मंदिर मसले पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गये एतिहासिक फ़ैसले का मैं स्वागत अभिनंदन करता हूँ, यह फ़ैसला प्रेम सदभाव और भाईचारे का संदेश भी देता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दशकों की पुरानी समस्या का सर्वसम्मत निराकरण कर दुनिया में भारत की न्यायपालिका का मान सम्मान बढ़ाया है। इस एतिहासिक फ़ैसले का देश के सभी नागरिकों ने प्रेम, सदभाव और भाईचारे शांति का संदेश देकर एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत का पुनर्निर्माण किया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *