संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य बीमा की दरें पिछले वर्ष की तरह ही रहेंगी

भोपाल : बुधवार, सितम्बर 25, 2019

 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पत्रकारों की माँग पर संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में इस वर्ष बीमा कंपनी द्वारा बढ़ायी गयी प्रीमियम राशि का भुगतान शासन द्वारा करने का निर्णय लिया है। बीमा कंपनी द्वारा इस वर्ष प्रीमियम में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।

पत्रकारों को अब पिछले वर्ष के प्रीमियम चार्ट के अनुसार ही अपनी उम्र के स्लैब में निर्धारित प्रीमियम राशि ही बीमा कंपनी के खाते में नेफ्ट करनी होगी। अपने हिस्से के साथ ही पत्रकारों के हिस्से की बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि भी शासन द्वारा वहन की जायेगी। जिन पत्रकारों ने बढ़ी हुई प्रीमियम राशि के आधार पर यूनाईटेड इंडिया इश्योरेन्स कंपनी के खाते में पैसा जमा कर दिया है, उनकी नयी निर्धारित प्रीमियम काटकर शेष राशि बीमा कंपनी द्वारा उनके बैंक खाते में जमा करवा दी जायेगी। शासन द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 25 सितम्बर से बढ़ाकर 27 सितम्बर कर दी गयी है।।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *