मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया

प्रदेश के विकास और नागरिकों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 23, 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने आज अपने निवास पर जन्माष्टमी की पूजन की। राजकीय शोक होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे समारोह के बजाए धार्मिक रीति रिवाजों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की अराधना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश के विकास और सभी नागरिकों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *