पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू होगा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध : मंत्री श्री शर्मा

भोपाल 10 अगस्त 2019. जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र ही लागू किया जाएगा। सरकार इसके लिए वचनबद्ध है।
श्री शर्मा रवीन्द्र भवन भोपाल में पत्रकारों की माँगों के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा पत्रकारों की माँगों पर आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा विभिन्न संगठनों द्वारा की गई अन्य माँगों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की जा रही है। श्रद्धानिधि में भी बढ़ोत्तरी के सिलसिले में कदम उठाये जा रहे हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कदम उठाये जायेंगे। कार्यक्रम में जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पत्रकारों से भेंट भी की।

Facebook Comments Box