हरियाली भोपाल की पहचान – जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा

भोपाल : रविवार, जुलाई 14, 2019

 

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ स्वामी विवेकानंद आवासीय परिसर में पौधा-रोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वृक्ष मित्रों और रहवासियों ने पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद नागरिक कल्याण समिति और लॉयन्स क्लब के वृक्ष मित्रों द्वारा किये जा रहे पौधा-रोपण कार्यो की सराहना की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हरियाली भोपाल की पहचान है। भोपाल के नए मास्टर प्लान में इस पहचान को सँवारने के लिये बेहतर कार्य करेंगे।

Facebook Comments Box