नेशनल लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना

रीवा 11 जुलाई 2019. जिला न्यायालय परिसर में 13 जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन तैयार किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरूण कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को जिले में भ्रमण के लिए रवाना किया। इस प्रचार वाहन में लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की जानकारी देने के लिए पंपप्लेट का वितरण किया जायेगा। प्रचार वाहन में दो पैरालीगल वालेंटियर तैनात किये गये हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकें। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उमेश पांडव, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री तजिंदर सिंह अजवानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा, न्यायाधीश श्री योगीराज पाण्डेय, न्यायाधीश श्री अभय कुमार मिश्रा, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. विवेक द्विवेदी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box