जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा की उपस्थिति में हुआ “वन्दे-मातरम्” गायन

पुलिस बैंड के साथ शौर्य स्मारक से आरंभ हुआ मार्च

भोपाल : सोमवार, जुलाई 1, 2019

जनसम्पर्क एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी.शर्मा की उपस्थिति में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में राष्ट्र गीत ‘वंदे-मातरम्’ और राष्ट्र गान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन हुआ। इससे पहले सुबह 10:40 बजे पुलिस बैंड के साथ शौर्य स्मारक से मंत्रालय की ओर मार्च अग्रसर हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में जन-सामान्य ने भाग लिया। पुलिस बैंड ने इस दौरान देश भक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री पी.सी. मीना, अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन सहित मंत्रालय, विंध्याचल तथा सतपुड़ा भवन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box