राज्यपाल ने कर्मचारियों को वितरित किये आयुष्मान योजना कार्ड

भोपाल : सोमवार, जुलाई 1, 2019

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने डाक्टर्स-डे के अवसर पर राजभवन के कर्मचारियों और उनके परिजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना गोल्डन कार्ड वितरित किये। राज्यपाल ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का स्वास्थ्य बीमा कराना है, जिससे वे लोग चिंतामुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि भोपाल के नौ सरकारी एवं 40 निजी अस्पतालों को इस योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया किइस योजना में सबसे ज्यादा लगभग एक करोड़ रजिस्ट्रेशन मध्यप्रदेश में हो चुके हैं।

राज्यपाल श्रीमती पटेल के निर्देश पर राजभवन में गत 26 मई से 2 जून तक का कैम्प आयोजित कर राजभवन कर्मियों, उद्यानिकी श्रमिक एवं दैनिक वेतन भोगियों के लगभग 76 कार्ड बनाये गये। आयुष्मान योजना में देश के सभी बी.पी.एल कार्डधारियों, जिनकी आय 5 लाख वार्षिक है, उन्हें 5 लाख रूपये तक का केशलेश इलाज सरकारी एवं सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में मिल ही रहा है। इस योजना से देश के लगभग दस करोड़ परिवारों के 50 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। देश के 17 राज्यों में प्रारंभ हो चुकी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *