अतिथि विद्वानों के हित में शीघ्र निर्णय लेगी सरकार: मंत्री श्री शर्मा

भोपाल : रविवार, जून 30, 2019

जनसम्‍पर्क मंत्री श्री पी.सी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर है। अतिथि विद्वानों के हितों को ध्यान में रखकर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि अतिथि विद्वानों के विगत 15 वर्षों के संघर्ष को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा। श्री शर्मा शाहजहाँनी पार्क में अतिथि विद्वान नियमितिकरण संघर्ष मोर्चा की सभा को संबोधित कर रहे थे।

श्री शर्मा ने अतिथि विद्वानों का आव्हान किया कि धैर्य और राज्य सरकार पर विश्वास रखने को कहा। विधायक श्री सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी संबोधित किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *