चोरहटा हवाईपट्टी पर आये मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ वायुयान द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी पर आये। यहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सीधी जिले के चुरहट के लिए रवाना हुए। चोरहटा हवाई पट्टी पर जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, गोविन्द सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक बुरहानपुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया, विधायक चाचौड़ा लक्ष्मण सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, त्रियुगीनारायण शुक्ला, रमाशंकर पटेल, कपिध्वज सिंह, कविता पाण्डेय, जयवीर सिंह सेंगर, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डीआईजी अविनाश शर्मा, एसडीएम विकास सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चुरहट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुन: चोरहटा हवाई पट्टी आये जहां से भोपाल के लिए रवाना हुए।

Facebook Comments Box