भाप्रसे के 4 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना

भोपाल : सोमवार, मई 13, 2019

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारी के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये गये हैं। कलेक्टर छिंदवाड़ा डॉ. श्रीनिवास शर्मा को अपर सचिव, मंत्रालय और कलेक्टर शहडोल श्री ललित कुमार दाहिमा को उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है। संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास श्री शेखर वर्मा को कलेक्टर शहडोल और प्रबंध संचालक म.प्र. ऊर्जा विकास निगम श्री भरत यादव को कलेक्टर छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *