प्रेक्षक की उपस्थिति में संवीक्षा की गयी

रीवा 07 मई 2019. लोकसभा निर्वाचन 2019 के तारतम्य में मतदान के उपरांत जमा किये गये कागजात व प्रपत्रों की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एके राकेश की उपस्थिति में संवीक्षा की गयी। स्थानीय इंजीनियरिंग कालेज में विधानसभावार प्रपत्रों व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों के समक्ष संवीक्षा की तथा मतदान के दौरान भरे गये कागजात के विषय में जानकारी दी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी इला तिवारी सहित संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग ऑफीसर उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *