राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्व की बधाई

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि भगवान परशुराम पराक्रम और सत्य के धारक थे। उन्होंने समाज को संगठनात्मक शक्ति का आधार प्रदान किया। उनके जीवन से हमें नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है।

राज्यपाल ने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएँ देते हुए नागरिकों का आव्हान किया कि इस पर्व पर कमजोर वर्ग की मदद के लिये आगे आएँ। जरूरतमंद बच्चों को फल, वस्त्र और पुस्तकें भेंट करने की पहल करें। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *