मतदान दल मतदान सामग्री लेकर आज रवाना होंगे मतदान सामग्री का वितरण शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में होगा

रीवा 04 मई 2019.लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में रीवा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान कार्य संपन्न कराने हेतु मतदान दल शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा से मतदान सामग्री लेकर आज 5 मई को रवाना होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान सामग्री वितरण के लिए विधानसभावार काउन्टर बनाये गये हैं जहाँ से ईवीएम व वीवीपैट के अतिरिक्त निर्वाचन कार्यों में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। मतदान सामग्री वितरण करने वाले कर्मचारियों को प्रात: 6 बजे सामग्री वितरण स्थल उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं जबकि मतदान दल कर्मियों को इंजीनियरिंग कालेज में प्रात: 7 बजे उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *