तेंदुए की खाल के साथ शिकारी गिरफ्तार

अप्रैल 23, 2019

क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स, सागर और सतना ने सागर जिले के वन परिक्षेत्र देवरी के पडरई में 4-5 माह पूर्व भरमार बंदूक से तेंदुए का शिकार करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने 4 आरोपी झिरियाखेरा जिला सागर निवासी रेवाराम, ग्राम चौराडोंगरी निवासी पुन्ना, दौलत और रतन को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया। चारों आरोपियों को रिमाण्ड न्यायालय देवरी में पेश कर उप जेल रहली भेज दिया गया है।

फोर्स को दो आरोपियों की अभी भी तलाश जारी है। फरार आरोपियों से वन्य-प्राणी की अवैध तस्करी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। फरार व्यक्ति ने ही खाल की बिक्री के लिये योजना बनायी थी। दोनों जिलों की टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने योजनाबद्ध तरीके से 18 से 21 अप्रैल, 2019 के दौरान खाल और बंदूक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *