निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए 1950 में करें काल
रीवा 08 अप्रैल 2019. अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी इला तिवारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान आमजन द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत दर्ज करने के लिए कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय काल सेंटर स्थापित किया गया है। काल सेंटर का नम्बर 1950 एवं दूरभाष नम्बर 07662-252830 है। इन नम्बरों पर मतदाता पंजीयन, मतदाता फार्म की स्थिति, मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र, निर्वाचन संबंधी शिकायत, ईवीएम संबंधी जानकारी एवं निर्वाचन संबंधी अन्य सुसंगत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सी-विजिल नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। आमजन प्ले स्टोर में उपलब्ध सी-विजिल एप के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र की शिकायतों की फोटो एवं वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Facebook Comments Box