चुनाव पाठशाला आयोजित हुई

रीवा 07 अप्रैल 2019. लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने सहित मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से गत दिनों जिले के सभी मतदान केन्द्र स्तर पर चुनाव पाठशाला आयोजित की गई। इसी क्रम में गोड़हर के मतदान केन्द्र क्रमांक 30, 44 व 46 में आयोजित चुनाव पाठशाला में मतदान की महत्ता, मतदाता की जिम्मेदारी तथा युवाओं को मतदान के लिये जागरूक करने का संदेश दिया गया तथा उपस्थित जनों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। बघेली कवि रामसरोज द्विवेदी ने बघेली गीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेन्द्र पाठक, सेवा निवृत्त खाद्य अधिकारी महेन्द्र त्रिपाठी, बीएलओ महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार पाण्डेय तथा विवेक नामदेव सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्रायें तथा आसपास के गांव के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *