मतदाता जागरूकता अभियान का सिलसिला जारी

रीवा 06 अप्रैल 2019. लोकसभा आम निर्वाचन में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान सतत रूप से जारी है। इस कड़ी में हनुमना नगर परिषद में बस एवं टैक्सी स्टैण्डों, सार्वजनिक स्थलों तथा मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्रायें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा रंगोली तैयार कर अधिक से अधिक मतदान किये जाने का संदेश दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *