लोकसभा चुनाव में संभागायुक्‍तों को एसेसिबिलिटी पर्यवेक्षक बनाया

शुक्रवार, मार्च 22, 2019

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में संभागायुक्‍तों को दिव्‍यांगजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी सहभागिता के लिये एसेसिबिलिटी पर्यवेक्षक बनाया गया है। एसेसिबिलिटी पर्यवेक्षक के रूप में संभागीय आयुक्‍त लोकसभा निर्वाचन में दिव्‍यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में निगरानी रखेंगे। दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान दी जा रही सुविधाओं को विशेष रूप से देखेंगे और समय-समय पर समीक्षा भी करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *