भिण्ड और पन्ना के प्रभारी आबकारी अधिकारी निलंबित

बुधवार, मार्च 13, 2019

राज्य शासन ने भिण्ड और पन्ना जिलों के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारियों आर.एस.मिश्रा तथा इन्द्रजीत सिंह चौहान को निलंबित कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक सभा चुनाव-2019 के सिलसिले में ली गई आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उपरोक्त अधिकारियों द्वारा अवैध शराब को लेकर अपेक्षित कार्यवाही के प्रति लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई थी। इसके मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलबंन अवधि में आर.एस. मिश्रा का मुख्यालय संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय ग्वालियर तथा इन्द्रजीत सिंह चौहान का मुख्यालय संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय सागर निर्धारित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *