राजभवन में बोनसाई एवं पुष्प प्रदर्शनी के प्रमाण पत्र वितरित

मंगलवार, मार्च 5, 2019

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 से 27 जनवरी में लगी बोनसाई एवं पुष्प प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को आज पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल के सचिव श्री डी.डी. अग्रवाल ने संस्थागत और व्यक्तिगत विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये। प्रदर्शनी उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग तथा मध्यप्रदेश रोज सोसायटी द्वारा लगायी गयी थी।

प्रदर्शनी के संस्थागत प्रतिभागियों में मध्यप्रदेश रोज सोसायटी की ओर से श्री एस.एस. गर्दे, श्री सुशील प्रकाश, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी की ओर से श्री साहू एवं श्रीमती प्रिंसी, राजधानी परियोजना की ओर से श्री नीलाभ श्रीवास्तव, विधानसभा की ओर से भवन नियंत्रक श्री नरेंद्र सिंह, नगर निगम की ओर से श्री बी.डी. भूमरकर और श्री लक्ष्मी नारायण, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, की ओर से श्री पी.एस. किरार, बोनसाई क्लब भोपाल की ओर से श्रीमती रेवा जैन और स्मिता लूणावत, लेक सिटी बोनसाई एसोसिएशन की ओर से डॉ किशोर शुक्ला और अरूणा गुप्ता तथा व्यक्तिगत प्रतिभागियों में सुश्री प्रेरणा प्रकाश और सुश्री सरताज यूसुफ ने प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *