राज्यपाल ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

भोपाल : सोमवार, फरवरी 18, 2019

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि संत रविदास के संदेश मानव समाज के लिए बहु उपयोगी और प्रेरणादायी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने अलौकिक ज्ञान के प्रकाश से समाज में जागृति पैदा की। साथ ही, जीवन में सदाचार, परोपकार तथा सदव्यवहार का पालन करने की सीख दी।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस मौके पर युवाओं से संत रविदास जी के उपदेशों और आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान देने का आव्हान किया है।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *