साहित्य समाज का दर्पण है- मंत्री कमलेश्वर पटेल

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 10, 2019

साहित्य समाज का दर्पण है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने यह बात पुस्तक उत्सव, पुस्तक मेला, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि साहित्यकार और कवि मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। श्री पटेल ने काव्य-गोष्ठी का शुभारंभ भी किया।

श्री पटेल ने कहा कि साहित्यकार समाज को दिशा देने का काम करते हैं। सकारात्मक साहित्य से समाज में चेतना जागृत होती है। श्री पटेल ने उत्कृष्ट साहित्यकारों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साहित्यकारों ने पौधे देकर मंत्री श्री पटेल का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्कार उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *