मध्यप्रदेश कमलनाथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभाग हुए आवंटित

भोपाल 28-12-2018

आखिरकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने नवगठित मंत्रिमंडल को विभागों का आवंटन कर दिया।विभागों को लेकर काफी खींचतान चल रही थी।सभी मलाईदार विभाग लेना चाहते थे ।मंत्री जिस खेमे से थे उनके आका भी इस प्रयास मे लगे रहे कि हमारे मंत्रियों को अच्छा विभाग मिले।

विभागों का आवंटन इस प्रकार है-

मुख्यमंत्री- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसंपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, अन्य विभाग जो किसी को आवंटित न हों।

डा.विजयलक्ष्मी साधो- संस्कृति विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग

सज्जन सिंह वर्मा- लोकनिर्माण एवं पर्यावरण

हुकुम सिंह कराड़ा- जल संसाधन

डा.गोविंद सिंह- सहकारिता, संसदीय कार्य

बाला बच्चन- गृह, जेल, मुख्यमंत्री से संबद्ध

आरिफ अकील- भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग

बृजेन्द्र सिंह राठौर- वाणिज्यिक कर

प्रदीप जायसवाल- खनिज साधन विभाग

लाखन सिंह यादव- पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास

तुलसी सिलावट- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

गोविंद सिंह राजपूत- राजस्व, परिवहन

श्रीमती इमरती देवी- महिला एवं बालविकास

ओंकार सिंह मरकाम- जनजातीय कार्य, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड जनजाति कल्याण विभाग

प्रभुराम चौधरी- स्कूल शिक्षा विभाग

प्रियव्रत सिंह- ऊर्जा विभाग

सुखदेव पांसे- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

उमंग सिंघार- वन विभाग

हर्ष यादव- कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

जयवर्धन सिंह- नगरीय विकास एवं आवास

जीतू पटवारी- खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा

कमलेश्वर पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास

लखन घनघोरिया- सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण

महेन्द्र सिंह सिसोदिया- श्रम विभाग

पी.सी.शर्मा- विधि एवं विधायी कार्य, मुख्यमंत्री से संबद्ध

प्रद्युम्न सिंह तोमर- खाद्य नागी आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

सचिन सुभाष यादव- किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण

सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल- नर्मदा घाटी विकास, पर्यटन

तरुण भनोट- वित्त ,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग

 

 

Facebook Comments Box