पीएम करेंगे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के महासमंद और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा व इंदौर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जायेगा। राज्‍य में इस चरण के लिए 72 सीटों पर इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा। विभिन्‍न राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के सभी प्रयास कर रहे हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *