कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण बैरकों में बंद कैदियों की ली गयी तलाशी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति मैथिल नायक एवं पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना ने गत रात्रि केन्द्रीय जेल रीवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बैरकों में बंद कैदियों के सामान की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि शांतिपूर्ण, निर्वाध, सुव्यवस्थित विधानसभा निर्वाचन 2018 के तारतम्य में आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में केन्द्रीय जेल के बारह बैरकों में बंद विचाराधीन व सजायाफ्ता कैदियों सहित उनके सामान की तलाशी ली गयी। कलेक्टर ने केन्द्रीय जेल से अस्पताल जाने वाले कैदियों के विषय में रजिस्टर में संधारण की जानकारी जेल अधीक्षक से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि साधारण बीमारियों के लिये जेल में ही नियुक्त किये गये चिकित्सक से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय तथा गंभीर रोग से पीड़ित बंदियों को ही अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने कैदियों से मुलाकात करने वाले उनके परिजनों की सूची व ऑनलाइन दर्ज होने वाली व्यवस्था को कम्प्यूटर में अवलोकन किया। जेल अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने जेल की व्यवस्थाओं के विषय में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *