उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने खटखरी हायर सेकेण्डरी स्कूल का किया लोकार्पण

उद्योग एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने खटखरी ग्राम के हायर सेकेण्डरी स्कूल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन में विद्युत कनेक्शन एवं पंखें शीघ्र लगाये जायेंगे। स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जायेगा तथा भूमि का समतलीकरण एवं मुख्य सड़क तक पहुंचमार्ग का निर्माण किया जायेगा। इस स्कूल को शीघ्र ही सभी सुविधायें प्राप्त होने लगेंगी।
कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र, जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी, संतोष सिसोदिया, गौसंवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय सहित जन प्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं शिक्षक तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *