पंचम मठ के विकास पर खर्च होंगे 27 करोड़ : मंत्री श्री शुक्ल

बीहर नदी में बनेगा देश का तीसरा रिवर फ्रंट

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पंचम मठ (पचमठा) की विकास एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना पर करीब 27 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। देश का तीसरा रिवर फ्रंट रीवा की बीहर नदी में बनेगा। बीहर नदी में बाबाघाट (विक्रम पुल) से राजघाट (किला रीवा) तक सौन्दर्यीकरण कर पाथ-वे बनाया जायेगा। बाबाघाट से राजघाट तक क्रूज भी चलेंगे।

श्री शुक्ल ने जानकारी दी है कि आदि शंकराचार्य लगभग बारह सौ वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के नर्मदा तट पर ज्ञान की तलाश में आये थे। उन्होंने ओंकारेश्वर के पास गोविन्दपादाचार्य के चरणों में बैठकर प्रस्थानयत्री पर भाष्य लिखा था। वे काशी जाते समय रीवा में एक सप्ताह तक रूके थे। जिस स्थान पर उन्होंने अपना समय बिताया, वह बीहर नदी के किनारे का पंचमठ (पचमठा) है। उन्होंने बताया कि पुनर्घनत्वीकरण योजना में बीहर नदी के दोनों किनारों पर ग्रेविटी वाल का निर्माण होगा और पाथ-वे विकसित किये जायेंगे। फूड प्लाजा, टायलेट्स ब्लॉक, एम्फी थियेटर, पार्किंग तथा हरित जोन का विकास किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *