बीहर नदी में बाबाघाट से राजघाट तक दोनों किनारों का सौन्दर्यीकरण कर पाथवे बनाया जायेगा

 

उद्योग मंत्री आज करेंगे भूमि पूजन

बीहर नदी में बाबाघाट (बड़ी पुल) से राजघाट (किला रीवा) तक दोनों किनारों का सौन्दर्यीकरण कर पाथ वे का निर्माण कराया जायेगा। इस रिवर फ्रंट का भूमि पूजन प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज 28 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे पचमठा में करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद जनार्दन मिश्र होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर ममता गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम सतीश सोनी, अध्यक्ष विन्ध्य विकास प्राधिकरण सुभाष सिंह व वार्ड पार्षद संजना सोनी उपस्थित रहेंगे।
कार्यपालन यंत्री म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि म.प्र. शासन की पुनरघनत्वीकरण योजनान्तर्गत 2690.24 लाख रूपये की लागत से बीहर नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *